फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पानी समझ धोखे से युवक ने पिया केमिकल, आंखों को भी धोया, गंभीर

पानी समझ धोखे से युवक ने पिया केमिकल, आंखों को भी धोया, गंभीर

Sat, 18 May 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
पानी समझ धोखे से युवक ने पिया केमिकल, आंखों को भी धोया, गंभीर
सोनीपत। सामान्य अस्पताल में जींद से बायोवेस्ट कचरा लेने आए युवक ने धोखे में केमिकल पी लिया। साथ ही आंखों में भी केमिकल मार लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जींद निवासी सोनू शुक्रवार को सामान्य अस्पताल में बायोवेस्ट कचरा लेने के लिए टैंकर लेकर आया था। यहां उसने खाना खाया। इस बीच उसे प्यास लगी तो नजदीक खड़े दूसरे टैंकर में उसे बोतल दिखाई दी। उसने बोतल में पानी समझकर पहले आंखों को धो लिया। उसे आंखों में जलन हुई तो उसे लगा कि रोटी खाते हुए मिर्च के हाथ लग गए होंगे। इसके बाद उसने केमिकल को पी लिया। तब उसे पता लगा कि इसमें केमिकल है, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वहां युवक फिलहाल उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed