{"_id":"5c9a7397bdec2214696166a8","slug":"71553626007-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड स्थित बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास ईको की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ईको चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव खट्टा पहलदपुर फिलहाल गांव खेवड़ा स्थित आंबेडकर कालोनी निवासी बलवान राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में काम करता था। वह सोमवार रात को अपनी साइकिल पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था। उसके साथ उसका भाई कैलाश भी दूसरी साइकिल पर चल रहा था। जब वह बहालगढ़ चौक के पास पहुंचे तो ईको वैन चालक ने बलवान की साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बलवान घायल हो गया। उसका भाई कैलाश उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।