फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सात गोदामों के ताले तर लाखों का सामान किया चोरी, मामला दर्ज

सात गोदामों के ताले तर लाखों का सामान किया चोरी, मामला दर्ज

Sat, 16 Feb 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
सात गोदामों के ताले तर लाखों का सामान किया चोरी, मामला दर्ज
खरखौदा में सात गोदामों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के सांपला मार्ग स्थित दिल्ली चौक के पास बने गोदामों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोर ताले तोड़कर अंदर घुसे और गोदाम में रखी सीढ़ी की मदद से चोरी के सामान को छत के रास्ते गोदाम से बाहर पहुंचाया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। गोदाम मालिक पता लगा रहे हैं कि चोर कितना सामान ले गए।
दिल्ली चौक के पास दुकानों के पीछे गोदाम बने हुए हैं। इन गोदामों को दुकानदारों ने किराए पर लेकर उनमें सामान भर रखा है। वीरवार की रात को चोर छत के रास्ते नीचे पहुंचे और सभी गोदामों के ताले तोड़ दिए। बाद में चोरों ने गोदाम के अंदर रखे सामान को चोरी कर लिया। चोरों ने सात गोदामों को निशाना बनाया है। एक गोदाम के अंदर सामान उतारने के लिए सीढ़ी रखी थी। उसकी सीढ़ी को चोरों ने सामान चोरी कर गोदाम से बाहर छत तक पहुंचाने में इस्तेमाल किया। छत तक सामान ले जाने के बाद वह आसानी से उस सामान को लेकर निकल भागे। गोदाम मालिकों का कहना है कि गोदामों से लाखों का सामान चोरी किया गया है। वह पता लगा रहे हैं कि कितना सामान चोरी किया गया है। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद गोदाम मालिक खरखौदा के वार्ड-12 निवासी सुमित के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इन गोदामों को चोरों ने बनाया निशाना
दिल्ली रोड पर सात गोदाम चोरों का निशाना बने हैं। जिसमें जय अंबे आयुर्वेदिक स्टोर, सोनू ट्रेडिंग कंपनी किराना स्टोर, देवेंद्र ट्रेडिंग कंपनी, नरेंद्र किराना स्टोर, सुमित ट्रेडिंग कंपनी, गोपालदास किराना स्टोर व मोहन बर्तन स्टोर शामिल हैं। गोदाम मालिक पता लगा रहे हैं कि उनके यहां से कितना सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने जताया रोष
चोरी की घटना से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। दुकानदारों ने चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। दुकानदार सुमित, महेश बंसल, नरेश, देवेंद्र दहिया, नरेंद्र, मोहन व इंद्रजीत ने बताया कि एक साथ चोर सात गोदामों से सामान चोरी कर निकल गए। उसके बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगी। रात को गश्त करने के दावे महज दावों तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed