{"_id":"5c4a1021bdec2259b05bb278","slug":"71548357665-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूटने आए बदमाशों से भिड़ा व्यक्ति, फायर मिस होते ही बदमाश को मारी ईंट तो तमंचा छोड़कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लूटने आए बदमाशों से भिड़ा व्यक्ति, फायर मिस होते ही बदमाश को मारी ईंट तो तमंचा छोड़कर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार लूटने आए बदमाशों से भिड़ा व्यक्ति, फायर मिस होते ही बदमाश को मारी ईंट तो तमंचा छोड़कर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो बदमाशों ने व्यक्ति की कार लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने व्यक्ति को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात की कोशिश की तो उसने विरोध कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने व्यक्ति को गोली मारने की कोशिश की तो फायर मिस हो गया। जिस पर व्यक्ति ने बहादुरी दिखाते हुए ईंट उठाकर लुटेरों पर हमला कर दिया। ईंट मारने के दौरान बदमाशों का तमंचा वहीं गिर गया। जिस पर वह मौके से भागने लगे। इसी बीच बदमाशों ने एक अन्य व्यक्ति की स्कूटी छीनने का भी प्रयास किया। बाद में शोर मचाने पर बदमाश यहां से फरार हो गए। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद हत्या और लूट के प्रयास व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह यूपी के बड़ौत में ट्रैक्टर वर्कशॉप चलाता है। वह बुधवार रात करीब सवा दस बजे अपने घर आया था। जब वह अपने घर के बरामदे में अपनी कार को खड़ा कर अंदर जाने लगा तो छोटे गेट की तरफ से दो युवक उसके घर में घुस आए। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दिया। वह उससे कार की चाबी मांगने लगा। उसके मना करने पर बदमाश ने उससे झगड़ा कर दिया। उसने उस पर तमंचा से फायर किया, लेकिन फायर मिस हो गया। जिस पर युवक तमंचे में दूसरी गोली डालने लगा तो उसने ईंट उठाकर बदमाश पर हमला कर दिया। इसी बीच दूसरे युवक ने उस पर फायर किया तो वह कार की आड़ में चला गया। उसके शोर मचाने व ईंट मारने से बदमाश घबरा गए। वह भागने लगे तो एक बदमाश के हाथ से तमंचा वहीं पर गिर गया। बदमाशों ने इस दौरान गली में स्कूटर लेकर पहुंचे उनके पड़ोसी सत्यनारायण को रोक लिया। उन्होंने उससे भी स्कूटर छीनकर भागने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने व आसपास के लोगों के आने के बाद बदमाश सब्जी मंडी की तरफ भाग गए। विनोद ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। बुधवार देर रात विनोद ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तमंचा, जूता और टोपी मौके पर छोड़ी
बदमाश जब वारदात को अंजाम देकर भागने लगे तो व्यक्ति उनसे भिड़ गया था। जिससे तमंचा मौके पर गिर गया। बाद में स्कूटर सवार से लूटपाट का प्रयास करने पर वह भी उनसे भिड़ गया। इस दौरान एक बदमाश का जूता व टोपी भी मौके पर गिर गई। फंसने के भय के चलते वह अंधेरे का फायदा उठाकर सब्जी मंडी की तरफ भाग निकले।