फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला ने पति व देवर पर लगाया जहर पिलाने का आरोप, मामला दर्ज

महिला ने पति व देवर पर लगाया जहर पिलाने का आरोप, मामला दर्ज

Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
महिला ने पति व देवर पर लगाया जहर पिलाने का आरोप, मामला दर्ज
महिला ने पति व देवर पर लगाया जहर पिलाने का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव ककरोई की महिला ने पति व देवर पर मारपीट के बाद जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बाद में उसके पति ने भी जहर पी लिया था। बाद में दोनों को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसके मायके वालों ने उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के बयान पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैै।
गांव ककरोई निवासी बबीता ने बताया कि उसकी शादी दिनेश के साथ हुई थी। उसे करीब चार साल का बेटा है। शुक्रवार को उसका देवर व देवरानी कहासुनी कर रहे थे। इसी बीच उसका पति घर आया और उसके साथ मारपीट की। बाद में उसका पति वहां से चला गया। रात को फिर से उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। बाद में उसके पति दिनेश व देवर मनीष ने उसे जबरन जहर पिला दिया। बाद में उसके पति ने भी डर के चलते खुद भी जहर पी लिया। फिर उसने सरसों का तेल पीकर उल्टी कर दी। परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे उसके मायके वाले उसे दूसरे निजी अस्पताल में ले गए। सदर थाना पुलिस ने अब महिला के बयान दर्ज कर उसके पति व देवर के खिलाफ मारपीट व जहर पिलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

---
महिला ने पति व देवर पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बाद में उसके पति ने फंसने के डर से खुद भी जहर पी लिया था। महिला के बयान पर पति व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलबीर सिंह दांगी, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed