{"_id":"5a3c12a54f1c1bee688c3345","slug":"71513886373-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, मामला दर्ज
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले की रहने वाली दो महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एक महिला ने ससुराल पक्ष पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से तिहाड़ मलिक व वर्तमान में सोनीपत शहर की रहने वाली पूजा ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में पानीपत के गांव पावटी निवासी आशीष के साथ हुई थी। उसे ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। ससुराल पक्ष के लोग कहते थे वह छोटी कार लेकर आई है। साथ ही ससुराल वालों ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। उसके पिता ने ससुराल वालों को पांच लाख रुपये नकद भी दिए, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई। उसके बाद वह अपने मायके चली आई। मायके में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बच्ची के जन्म होने के बाद भी उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने बात तक नहीं की। महिला ने बताया कि उसके पति ने पानीपत कोर्ट में पत्नी को लाने के लिए केस कर दिया था। महिला ससुराल जाने को तैयार हो गई तो ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये लाने की डिमांड कर दी। महिला के बयान पर पति आशीष, सास-ससुर व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे मामले में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में विजय के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके ननदोई ने उससे छेड़छाड़ भी की। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।