फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में कुख्यात सुनील उर्फ चून का भाई गिरफ्तार

हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में कुख्यात सुनील उर्फ चून का भाई गिरफ्तार

Fri, 06 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में कुख्यात सुनील उर्फ चून का भाई गिरफ्तार
हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में कुख्यात सुनील उर्फ चून का भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव मदीना में बहन को दसवीं की परीक्षा दिलाने गए युवक की हत्या का षड्यंत्र रचने के मामले में एसटीएफ पुलिस ने कुख्यात सुनील उर्फ चून के भाई अनिल उर्फ सिंटा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विदित रहे कि 22 मार्च को गांव मदीना के राजेश (18) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए गांव के सरकारी स्कूल में गया था। परीक्षा केंद्र के बाहर कार सवार चार हमलावरों ने उसकी हत्या की थी। इस दौरान गांव के सावन (16) को भी गोली लगी थी। राजेश की हत्या से पांच माह पहले उसके बड़े भाई राकेश की भी हत्या हो चुकी है। हत्या के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया था। बाद में हाईवे जाम करने जाते समय पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया था। मामले में एसआई सुभाष के बयान पर गांव मदीना के सीता व पवन को हत्या व हत्या प्रयास का आरोपी बनाया था। उनके साथ ही अन्य पर मामला दर्ज किया गया था। मामले में एसटीएफ में नियुक्त एसआई बिजेंद्र भंडारी की टीम ने आरोपी अनिल उर्फ सिंटा निवासी उत्तम नगर गोहाना को काबू किया है। आरोपी एक लाख के इनामी बदमाश सुनील उर्फ चून का भाई है। पुलिस मामले में अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed