फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दुकान में शराब रखने से रोका तो दुकानदार से की मारपीट, तीन नामजद

दुकान में शराब रखने से रोका तो दुकानदार से की मारपीट, तीन नामजद

Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
दुकान में शराब रखने से रोका तो दुकानदार से की मारपीट, तीन नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर। दुकान में शराब रखने से रोकने पर तीन युवकों ने दुकानकार के मारपीट कर उसेघायल कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी दुकानदार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस में दी।

शिकायत में चिरस्मी गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसने जीटी रोड के निकट रेलवे रोड पर मोबाइल की दुकान कर रखी है। 8 दिसंबर की शाम वह अपनी दुकान में काम कर रहा था। इस दौरान गांव टेहा निवासी संदीप उसकी दुकान पर आया और दुकान में शराब की बोतल रखने लगा। जब संदीप को शराब की बोतल दुकान में रखने से रोका तो वह नरेश के साथ गली गलौज कर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद संदीप अपने साथी टेहा निवासी विकास व गढ़ी केसरी निवासी विजय के साथ दोबारा दुकान पर आया और नरेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि संदीप ने लकड़ी के बिट्टे से हमला किया जबकि विजय व नरेश उस पर लात घूसे बरसाते रहे। झगड़े की आवाज सुनकर समसपुर गामड़ा निवासी सचिन जब वहां आया तो उक्त तीनों नरेश को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। नरेश फिलहाल खानपुर मेडिकल में उपचाराधीन है। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed