फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दसवीं कक्षा को छात्रा को बहलाकर ले जाने के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी काबू

दसवीं कक्षा को छात्रा को बहलाकर ले जाने के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी काबू

Thu, 20 Dec 2018 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दसवीं कक्षा को छात्रा को बहलाकर ले जाने के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी काबू
10वीं की छात्रा को बहलाकर ले जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा (सोनीपत)। क्षेत्र के एक गांव से दसवीं कक्षा की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर उसका मेडिकल कराया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रवेश कुमार है। वह छात्रा के गांव का रहने वाला और आईटीआई का छात्र है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने 17 दिसंबर को पुलिस को बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह 16 दिसंबर की शाम को घर से बाहर गई थी। उसके बाद से वह लापता हो गई। व्यक्ति ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 17 दिसंबर को पुलिस को बताया था कि गांव का ही प्रवेश व प्रमोद उसकी बेटी को बहलाकर ले गए हैं। उसने बताया था कि प्रवेश के साथ उसने बेटी को पहले भी बातचीत करते देखा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 17 दिसंबर की देर शाम लड़की को गांव के स्कूल के पास से बरामद कर लिया। उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। वह उसे बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित बस्ती में ले गए थे। उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। उसके साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सुदेश ने बताया कि आरोपी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी प्रमोद की तलाश में दबिश दे रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed