फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सड़क हादसे में महिला घायल, निजी अस्पताल में नहीं मिला प्राथमिक उपचार

सड़क हादसे में महिला घायल, निजी अस्पताल में नहीं मिला प्राथमिक उपचार

Mon, 25 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला घायल, निजी अस्पताल में नहीं मिला प्राथमिक उपचार
सड़क हादसे मेें महिला घायल, निजी अस्पताल में नहीं किया प्राथमिक उपचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। गांव छतेहरा के पास ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार महिला व चालक घायल हो गए। राहगीर घायल महिला को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां स्टाफ ने पुलिस केस होने की बात कहकर प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया। महिला को बाद में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया।

गांव किलोई निवासी सुमन (49) रविवार सुबह गांव कांनौदा के लिए निकली थी। ऑटो में सवार होकर वह खरखौदा बाईपास पर जा रही थी। ऑटो चालक गलती से उसे छतेहरा के पास ले आया। जहां पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को चपेट में लिया। हादसे में ऑटो चालक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीर ने घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने पुलिस केस होने की बात कहकर महिला को प्राथमिक उपचार तक नहीं दिया। जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। मामले के जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सडक़ हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में महिला व ऑटो चालक घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed