{"_id":"5a5fa2344f1c1b90268b4f16","slug":"51516216884-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में प्रेमी के साथ मिल कर दी पति की हत्या, चुनरी से दबाया गला, नहर में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध में प्रेमी के साथ मिल कर दी पति की हत्या, चुनरी से दबाया गला, नहर में फेंका शव
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंध में प्रेमी के साथ मिल कर दी पति की हत्या, चुनरी से दबाया गला, नहर में फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के वार्ड-6 में किराए पर रह रहे व्यक्ति के लिए उसकी पत्नी के अवैध संबंध जानलेवा साबित हुए। व्यक्ति की पत्नी ने पड़ोसी के प्रेम जाल में फंसकर प्रेमी संग मिल पति की हत्या कर दी थी। हत्या का खुलासा पांच माह बाद हुआ है। व्यक्ति के भाई ने गुमशुदगी की शिकायत देते हुए जब भाभी व उसके पड़ोसी पर शक जताया तो पुलिस ने पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के सामने दोनों ने हत्या कर शव को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में फेंकना कबूल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रोहतक के गांव पाकस्मा का रहने वाला मैनपाल (42) फिलहाल अपनी पत्नी रवीना व पांच बच्चों के साथ खरखौदा के वार्ड-6 में रहता था। उनके पड़ोस में ही थाना कलां निवासी कमल भी खरखौदा में मैनपाल के मकान के पास ही अपना मकान बनाकर रहता है। पड़ोस में रहते हुए कमल व रवीना में संबंध बन गए। दोनों के संबंधों में दिल्ली में आटो चलाने का काम करने वाला मैनपाल रोड़ा बनने लगा। जिस पर दोनों ने उसका हत्या करने का षड्यंत्र रच दिया। जिस पर 14 अगस्त, 2017 की रात को मैनपाल की पत्नी ने उसे नींद की गोलियां खिला दी। जिसके बाद वह बेसुध हो गया। इसी बीच कमल उनके घर में पहुंचा। जिसके बाद कमल व रवीना ने शराब पी और चुनरी से गला दबाकर मैनपाल की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए कमल की इको वैन में डालकर नाहरा के पास ले गए। वहां पर उन्होंने शव को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में फेंक दिया। बाद में परिजनों को बता दिया कि मैनपाल अचानक गायब हो गया है। उसका कोई सुराग नहीं है। काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पिछले दिनों पाकस्मा निवासी उसके भाई सतबीर ने पुलिस को मैनपाल की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। साथ ही उसने रवीना व कमल के अवैध संबंधों का हवाला देते हुए अपने भाई की गुमशुदगी में उनका हाथ होने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने शक के आधार पर अब दोनों को हिरासत में लिया तो उन्होंने हत्या कर शव नहर में फेंकने की बात कबूल कर ली।
सबूत मिटाने को अलग-अलग नहर में फेंके शव व चुनरी
कमल व रवीना ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मैनपाल के शव को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में फेंका था। साथ ही उसका मोबाइल व चुनरी पैरलल नहर में फेंक दिए। जिससे शव मिलने पर चुनरी व मोबाइल इस नहर में न मिल सके। साथ ही मोबाइल की लोकेशन अलग होने के चलते पुलिस भ्रमित हो सके।
विज्ञापन
छह साल पहले हो गई थी कमल की पत्नी की मौत
हमले में प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाले कमल की पत्नी की छह साल पहले मौत हो गई थी। दोनों में संबंध बने तो उन्होंने शादी करने की ठान ली। हालांकि रवीना के पति के जिंदा रहते वह शादी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर डाली।
महिला ने पिछले सप्ताह किया था फंदा लगाने का प्रयास
आरोप है कि मामले में ससुराल पक्ष के लोगों को शक होने व इसी बीच कमल के साथ भी बेहतर संबंध नहीं रहने के चलते रवीना ने फंदा लगाने का प्रयास किया था। हालांकि उसे बचा लिया गया था। तब उसने बताया था कि गले में रस्सी अचानक उलझ गई थी। जिसके चलते यह मामला शांत हो गया था।
वर्जन
प्रेम प्रसंग में हत्या करने की आरोपी पत्नी व उसके पड़ोसी को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस मैनपाल के शव को बरामद करने के साथ ही वारदात में शामिल गाड़ी व अन्य सामान बरामद करेगी।
-वजीर सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा।