{"_id":"5a0de4f94f1c1b78548bd838","slug":"51510860025-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के जवान ने की स्पेशल स्टाफ कर्मी से मारपीट, कपड़े भी फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस के जवान ने की स्पेशल स्टाफ कर्मी से मारपीट, कपड़े भी फाड़े
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास गश्त कर रहे स्पेशल स्टाफ कर्मियों से दिल्ली पुलिस के जवान ने न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि एक सिपाही से मारपीट कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बाद में आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर गोली मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई।
बुधवार रात को स्पेशल स्टाफ की टीम गन्नौर में चौखी ढाणी के पास हुई लूट के मामले में मुखबिरी मिलने पर महाराणा प्रताप चौक पर मौजूद थी। इसी बीच एक युवक पुलिस की गाड़ी के पास आया और सिपाही अजीत से कहने लगा कि तुम सभी नीली बत्ती लगी गाड़ी में कैसे बैठे हो। इस पर टीम इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि वह स्पेशल स्टाफ कर्मी है और एक मामले की जांच के लिए यहां खड़े हैं। इस पर युवक बिफर गया। वह शराब के नशे में धुत्त था।
उसने खिड़की खोलकर सिपाही अजीत को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही उसके कपड़े भी फाड़ दिए। साथी कर्मियों ने उसे युवक से छुड़वाया। साथ ही युवक ने धमकी दी कि वह दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर है और उन्हें गोली मार देगा। बाद में आरोपी वहां से निकल गया। स्पेशल स्टाफ ने मामले से सिक्का कालोनी चौकी पुलिस को अवगत कराया और आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में अजीत के बयान पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि आरोपी का नाम जितेंद्र है। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है और पीसीआर पर बतौर चालक नियुक्त है। उसे पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने व धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई। आरोपी दिल्ली पुलिस का सिपाही है।
सतपाल, जांच अधिकारी, सिक्का कालोनी चौकी।