फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हरिद्वार गया था परिवार, चोरों ने नकदी व आभूषण उड़ाए

हरिद्वार गया था परिवार, चोरों ने नकदी व आभूषण उड़ाए

Sun, 11 Jun 2017 07:04 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार गया था परिवार, चोरों ने नकदी व आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर की इंडियन कॉलोनी स्थित बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार हरिद्वार स्नान करने के लिए गया था। लौटने पर मामले का पता लग सका, जिस पर सदर थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडियन कॉलोनी निवासी लोकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ आठ जून को हरिद्वार स्नान के लिए गया था। वह घर पर ताला लगा कर गए थे। शनिवार शाम को जब वह घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। उन्हें अनहोनी की आशंका सताने लगी। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो बेड में रखे में 40 हजार रुपये व अलमारी में रखी दो जोड़ी कान की झुमकी गायब मिली। सामान भी बिखरा था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बंद पड़े घर बन रहे निशाना
चोर अक्सर बंद पड़े घरों को निशाना बना रहा है। इससे साफ है कि पहले वह रैकी करते हैं और उसके बाद जिस घर के बाहर ताला लगा होता है उसे ही निशाना बनाते हैं। हरिद्वार गए मयूर विहार निवासी रामकर्ण के मकान से भी चोर एक दिन पहले ही चार तोले सोना, आधा किलो चांदी, मोबाइल फोन, एलईडी व 45 हजार रुपये ले गए थे। वहीं एल्डिको में भी उत्तराखंड गए परिवार के घर को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये का नुकसान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
घर में चोरी की शिकायत मिली थी। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
-विरेंद्र राव, प्रभारी सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed