{"_id":"5c155261bdec2258c049e669","slug":"41544901217-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर शोरूम में लूटपाट करने का आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर शोरूम में लूटपाट करने का आरोपी काबू
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
शोरूम में लूटपाट करने का आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के एटलस रोड स्थित जूतों के शोरूम में घुसकर 18 हजार की नकदी व दो जोड़ी जूते लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम के मौजीवाला कुआं निवासी जितेंद्र उर्फ पिन्नू उर्फ पंडित है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जूते व जुराब बरामद कर ली हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया गया।
पानीपत के असंध रोड निवासी नवीन ने 7 नवंबर, 2017 को पुलिस को बताया था कि वह एटलस रोड पर एडिडास कंपनी का शोरूम चलाता है। वह घटना के दिन शाम को शोरूम पर मौजूद था। इसी दौरान दो युवक शोरूम पर जूते लेने के लिए आए थे। उन्होंने दो जोड़ी जूते खरीदे और बिल काउंटर पर पहुंचे थे। जहां दोनों ने पिस्टल निकाल लिया था और शोरूम पर मौजूद कर्मियों को एक तरफ खड़ा कर दिया था। उसके बाद काउंटर में रखे 18 हजार रुपये व दोनों जोड़ी जूते लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मामले में एएसआई रणबीर सिंह ने आरोपी जितेंद्र उर्फ पिन्नू उर्फ पंडित को काबू कर लिया है। आरोपी गुरुग्राम व दिल्ली में लूट के करीब 18 मामलों में वांछित है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए जूते बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।