फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गोतस्कर की पिटाई करने के बाद आधा सिर मुंडवा कर पुलिस को सौंपा

गोतस्कर की पिटाई करने के बाद आधा सिर मुंडवा कर पुलिस को सौंपा

Tue, 04 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गोतस्कर की पिटाई करने के बाद आधा सिर मुंडवा कर पुलिस को सौंपा
गोतस्कर की पिटाई करने के बाद आधा सिर मुंडवा कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/सोनीपत। गांव सोहटी के पास से गो रक्षक दल के सदस्यों ने एक बैल ले जाते हुए गोवंश तस्कर का पीछा कर पकड़ लिया। गोरक्षा के दल सदस्य जब आरोपी को गांव में ले गए तो ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर उसका आधा सिर मुंडन करवाकर गांव में घुमाया। सूचना पर पहुंचे पहुंचे डीएसपी व खरखौदा थाना प्रभारी ने लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी गोवंश तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के दो साथी एक बैल के साथ भागने में कामयाब हो गए।
गो रक्षक दल के सदस्य गांव आसौदा निवासी विजय ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि सोहटी गांव से गोवंश की तस्करी हो रही है। इसके बाद वह सोहटी गांव के आसपास नजर रखने लगे। सोमवार सुबह 5 बजे गांव के ही एक ग्रामीण के घर से तस्कर बैल टाटा एस (छोटा हाथी) गाड़ी में चढ़ाकर दिल्ली की तरफ ले जाने लगे। टाटा एस के पीछे बाइक सवार दो अन्य युवक भी जा रहे थे। इसके बाद उसने अपने साथियों सहित उनका पीछा कर एक बाइक सवार एक आरोपी को पकड़ा लिया। इस दौरान युवक के भागने का प्रयास करने व विरोध के दौरान उसे चोट भी लग गई। इस दौरान दूसरा साथी बाइक लेकर भाग गया। साथ ही टाटा एस सवार युवक भी बैल सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

पकड़े गए तस्कर को लेकर गांव सोहटी की चौपाल में पहुंचे। इसी बीच यहां भीड़ एकत्रित हो गई और आरोपी की पिटाई कर दी। गोरक्षा दल के सदस्यों ने उसे छुड़वाया और पुलिस को अवगत कराया। इस दौरान लोगों ने तस्करी के आरोपी के आधे सिर का मुंडन भी कर दिया। इसी बीच डीएसपी हरेंद्र, थाना प्रभारी राजीव कुमार व सैदपुर चौकी प्रभारी युद्धवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और आरोपी को हिरासत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान राजस्थान के चितौड़गढ़ फिलहाल दिल्ली के करोलबाग के पास झंडेवाला निवासी बद्री के रूप में दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फरार हुए टाटा ऐस चालक की पहचान दिल्ली के निजामपुर निवासी पाजी व साथी की पहचान कृष्ण के रूप में दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आरोपी का वीडियो
गोवंश तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी का आधा सिर मुंडन किया गया है। वीडियो में आरोपी खुद अपना गुनाह कबूल कर रहा है। आरोपी इससे पहले भी गोवंश लेकर जाने की बात कह रहा है। उसका कहना है कि वह यहां से दिल्ली में गोवंश लेकर जाता रहा है। उसके साथी अब तक 30-40 गोवंश लेकर जा चुके हैं। जिन्हें झंडेवाला, दिल्ली में ले जाकर काटा जाता है।
एक ग्रामीण की भूमिका सवालों के घेरे में
गोतस्करी के मामले में एक ग्रामीण की भी भूमिका भी संदिग्ध है। मामले में उसके संलिप्त होने की बात ग्रामीणों द्वारा दबी जुबान में कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ही एक व्यक्ति तस्करों को गोवंश उपलब्ध करवाता है। जिसकी भी जांच होनी चाहिए।


गोतस्करी के आरोपी को गोरक्षा दल के सदस्यों ने पकड़कर सौंपा है। उसके खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।
- युद्धवीर सिंह, सैदपुर चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed