फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक से बातचीत करने पर रोकने के बाद कहासुनी में की थी चाची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

युवक से बातचीत करने पर रोकने के बाद कहासुनी में की थी चाची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
युवक से बातचीत करने पर रोकने के बाद कहासुनी में की थी चाची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
भतीजे ने ही चुनरी से गला दबाकर की थी महिला की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
राई/सोनीपत। गांव नाथूपुर में महिला की मौत के आठ माह बाद हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला हरदोई के गांव नयापूर्वा का रहने वाला अशोक है। वह महिला का रिश्ते में भतीजा लगता है। आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि उसकी चाची एक युवक से बातचीत कर रही थी, उसने बातचीत करने से मना किया तो कहासुनी हो गई थी। इसी में उसने चाची की चुनरी से गला मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गांव नाथूपुर में किराए पर रहने वाले उत्तर प्रदेश के हरदोई के गांव नयापूर्वा निवासी विनोद की पत्नी मनीषा का शव 30 अक्टूबर 2017 को कमरे में मिला था। पुलिस ने विसरा जांच के लिए मुधबन भेजा था। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि महिला की मौत दम घुटने से हुई थी। जिस पर विनोद ने रिश्ते में भतीजा लगते अशोक पर हत्या का शक जताया था। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई देवेंद की टीम ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि घटना के दिन उसकी चाची एक युवक से बातचीत कर रही थी। उसने युवक से बातचीत करने से मना किया था। इसको लेकर ही रात को उसका चाचा ड्यूटी पर गया तो उसकी चाची से कहासुनी हो गई। जिसमें उसने चुनरी से मुंह दबाकर चाची मनीषा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे वारदात में प्रयुक्त चुनरी को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed