फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन से वॉल्व लगाकर तेल चोरी, मामला दर्ज

पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन से वॉल्व लगाकर तेल चोरी, मामला दर्ज

Sun, 01 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन से वॉल्व लगाकर तेल चोरी, मामला दर्ज
पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन से वॉल्व लगाकर तेल चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव लाठ के पास पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। खेत में करीब चार फुट गहरा गड्ढा खोदकर पाइपलाइन में 4 व दो इंच की वॉल्व लगाकर तेल चोरी किया जा रहा था। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के उत्तरी क्षेत्र के अधिकारियों को इसका पता लगा तो निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वॉल्व को बंद कराया और मामले की शिकायत सदर थाना में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लाठ के खेत में पाइपलाइन में वॉल्व लगा कर तेल चोरी किया जा रहा था। चोरों ने गांव लाठ में जयपाल के खेत में पाइपलाइन में वॉल्व लगा रखी थी। चोरों ने इस पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर एक अन्य पाइप जोड़ रखा था जिससे तेल चोरी किया जा रहा था। वॉल्व कब लगाई गई और तेल कब से चोरी किया जा रहा था इस बारे में अधिकारी फिलहाल कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। लाइन पर तैनात गार्ड को जब मामले का पता चला तो उसने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के पानीपत स्थित कार्यालय में सूचना दी थी। वहां से कार्पोरेशन के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पाइपलाइन से वॉल्व हटा उसे दुरुस्त कर दिया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
रिफाइनरी की तेल पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी करने की शिकायत मिली थी। कार्पोरेशन के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सेठी मलिक, थाना प्रभारी सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed