फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Fri, 29 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने गोहाना क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। युवती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में 21 साल की युवती ने बताया कि गोहाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला एक युवक उनके घर के पास से ऑटो व बस पकड़ता था। वह शहर के एक कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। घर के पास से आने जाने के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हो गई। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह उसे बहकाने लगा। आरोपी ने उसे झांसे में लेने के लिए दिल्ली के एक मंदिर में ले जाकर शादी भी कर ली। आरोपी अपने परिजनों से बात करने की बात कहकर उसे बाद में घर ले जाने का झांसा देता रहा। बार-बार कहने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने से भी इंकार कर दिया। इस पर उसने अपने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों के साथ वह थाने में पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने युवती के बयान पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

---
युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद सच्चाई को सामने लाया जाएगा।
- राजपाल, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed