फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी व आभूषण ले गए चोर

ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी व आभूषण ले गए चोर

Tue, 19 Mar 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी व आभूषण ले गए चोर
घर का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल। गांव कुमासपुर में घर के ताले तोड़कर चोर 40 हजार की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित मकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव कुमासपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार रात को चोर उनके घर से नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। सुनील ने बताया कि वह रात को अपनी पत्नी रेखा और बच्चों के साथ पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। उनके माता-पिता नीचे कमरे में सो रहे थे। रात को चोर उनके घर में घुसकर ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह उठे तो चोरी का पता लगा। जांच करने पर घर के अंदर से 40 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठी, टीका, कानों की बालियां, नाक की बालियां, चांदी का गले का सेट, तीन जोड़ी पाजेब, चार जोड़ी चुटकी चोरी मिले। उसने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

------------
एक सप्ताह पहले दो घरों को बनाया था निशाना
गांव कुमासपुर में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। सप्ताह भर पहले भी गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया था। तब भी चोर लाखों के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। जिसमें चोर सीसीटीवी में भी दिख रहे थे। पुलिस अभी तक उनका भी पता नहीं लगा सकी। अब चोरी की एक अन्य वारदात को अंजाम दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed