फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   केजीपी पर वाहन टकराने से जाम लगा तो आधा घंटा फ्री करना पड़ा टोल

केजीपी पर वाहन टकराने से जाम लगा तो आधा घंटा फ्री करना पड़ा टोल

Sat, 19 Jan 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
केजीपी पर वाहन टकराने से जाम लगा तो आधा घंटा फ्री करना पड़ा टोल
केजीपी पर वाहन टकराने से जाम लगा तो आधा घंटा फ्री करना पड़ा टोल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले में शुक्रवार सुबह कोहरे व ठंड के चलते केजीपी पर 45 वाहनों के टकराने के चलते जाम की स्थिति बन गई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों की कतार देखकर जाम व अन्य वाहनों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए सुबह टोल को फ्री करा दिया। जिसके चलते आधे घंटे तक वाहन वहां से बिना टोल दिए ही गुजारने पड़े। बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने व कोहरे का प्रकोप कम होने के बाद फिर से टोल वसूला गया। वहीं कोहरे के कारण रेल व सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। सुबह दृश्यता शून्य होने के चलते हाईवे पर भी वाहन रेंगते रहे। सुबह बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप खिलने के बाद ही वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
शुक्रवार तड़के जब लोग सोकर उठे तो वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के चलते हाईवे व अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते हुए चले। केजीपी पर सुबह एक के बाद एक 45 वाहनों के भिड़ने के बाद करीब पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। यमुना पुल व उससे आगे वाहनों के भिड़ने से वाहन सड़क पर फंस गए। जिससे कुछ देर में ही वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। वाहन जाम में फंसते चले गए। कोहरा में दृश्यता शून्य होने के चलते एक वाहन के दूसरे वाहन में टकराने के बाद हालात लगातार बदतर होते चले गए। टोल पर भी वाहनों की कतार लगने से वहां भी वापस आपस में टकरा गए। जिस पर कुंडली थाना पुलिस ने टोल को फ्री कराना पड़ा। टोल फ्री होने के बाद वाहनों को तीव्रता से निकाला गया। केजीपी के साथ ही हाईवे पर भी वाहन कतार में चलने को मजबूर हुए। दस बजे के बाद लोगों को राहत मिल सकी। सूर्य निकलने के बाद ही वाहनों की रफ्तार भी बढ़ गई। जीटी रोड पर वाहन घंटो तक रेंगते हुए चले।
विज्ञापन

5 डिग्री न्यूनतम तापमान से ठंड में कांपते रहे लोग
शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया। जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर को खिली धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री पहुंच गया। वातावरण में नमी की मात्रा भी 75 प्रतिशत से घटकर 50 प्रतिशत रह गई थी। 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ठंडी हवाएं चलीं। जिसके चलते लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जिले में इस सप्ताह बादल छाने व बरसात की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी परेशानी
शुक्रवार सुबह तापमान गिरने व कोहरा छाने से विद्यार्थियों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई। स्कूल वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। खरखौदा के साथ ही जाखौली के एक निजी स्कूल की बस बहालगढ़ रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बस बच्चों को लेने जा रही थी। जिसके चलते बड़ा हादसा नहीं हुआ।

घंटों देरी से चलीं ट्रेनें, दो रद्द
कोहरे के कारण ट्रेनों का आवागमन देरी से हो रहा है। दादर एक्सप्रेस पौने नौ घंटे, उंचाहार एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे, मालवा एक्सप्रेस साढ़े 5 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, सुपर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, जनशताब्दी 45 मिनट व बटिंडा सवा घंटा की देरी से चली। पैसेंजर ट्रेन भी देरी से चल रही हैं। पैसेंजर ट्रेन 20 से 30 मिनट तक देरी से चल रही हैं। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री घंटों रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed