फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   परिचालक ने साथी कर्मी पर सुआ से किया हमला, गिरफ्तार

परिचालक ने साथी कर्मी पर सुआ से किया हमला, गिरफ्तार

Sat, 02 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
परिचालक ने साथी कर्मी पर सुआ से किया हमला, गिरफ्तार
परिचालक ने साथी कर्मी पर सुआ से किया हमला, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। नए बस स्टैंड पर एक परिचालक ने दूसरे डिपो के परिचालक पर हमला करने का आरोप लगाया है। घायल परिचालक ने बताया कि आरोपी ने उस पर सुआ से हमला कर दिया। जब उसका साथी बचाने लगा तो उस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रोहतक रोड स्थित सब डिपो के परिचालक गांव सिरसाढ़ निवासी अनिल ने पुलिस को बताया कि 30 मई को वह बस स्टैंड में बैठा था। उसका साथी गांव बरोदा निवासी उत्तम भी उससे मिलने आया हुआ था। इसी दौरान फरीदाबाद डिपो का परिचालक गांव जागसी निवासी नरेंद्र वहां आया और उससे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान नरेंद्र ने उसपर सुआ से हमला कर दिया। बीच बचाव करने के लिए आए उत्तम को भी चोट लग गई। अनिल ने बताया कि उस समय देवेंद्र ड्यूटी क्लर्क भी मौके पर मौजूद था। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed