{"_id":"5cbb6ccbbdec2214787e5320","slug":"21555786955-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटावली के पास नहर में मिला पानीपत के चावल कारोबारी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिटावली के पास नहर में मिला पानीपत के चावल कारोबारी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। पानीपत में नहर में कूदी महिला मित्र को बचाने के प्रयास में बहे चावल व्यापारी रोहित उर्फ रोमी का शव शनिवार दोपहर को गांव सिटावली के पास नहर से बरामद किया गया। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत पुलिस के साथ आए परिजनों को सौंपा दिया। मामले की जांच पानीपत पुलिस कर रही है।
सिटावली गांव के पास नहर में शनिवार दोपहर को एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना के बाद मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान पानीपत के माडल टाउन निवासी चावल व्यापारी रोहित उर्फ रोमी के रूप में हुई। रोहित बुधवार रात को अपनी महिला मित्र के साथ पानीपत में नहर के पास कार में था। इस दौरान उनकी महिला मित्र ने नहर में छलांग लगा दी थी। जिस पर उसे बचाने के लिए रोहित भी नहर में कूद गए थे। घटना के बाद से दोनों का सुराग नहीं था। परिजनों व पुलिस के कहने पर नहर में पानी का बहाव कम कराया गया था। जिसके बाद से गोताखोर, पानीपत पुलिस व परिजन रोहित व उनकी महिला मित्र की तलाश कर रहे थे। इस बारे में सोनीपत पुलिस को भी सूचित किया गया था। शनिवार दोपहर को मोहाना पुलिस को एक शव सिटावली के पास नहर में मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो शव की पहचान रोहित के रूप में हुई थी। मोहाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जबकि महिला मित्र का सुराग अभी तक नहीं लग सका है।
पानीपत क्षेत्र में नहर में डूबे चावल व्यापारी का शव सिटावली के पास मिला है। मामले में कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच पानीपत पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
रमेश, थाना प्रभारी मोहाना।