फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बुजुर्ग लापता, गोताखोरों ने नहर से निकाला शव

बुजुर्ग लापता, गोताखोरों ने नहर से निकाला शव

Mon, 15 Apr 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग लापता, गोताखोरों ने नहर से निकाला शव
सोनीपत। शहर के कालूपुर से साइकिल लेकर घूमने निकले एक बुजुर्ग संदिग्ध अवस्था में लापता हो गए। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को देने के साथ ही जब उनकी तलाश की तो उनके कपड़े, साइकिल और मोबाइल रोहट नहर के पास से बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए नहर में बुजुर्ग की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। कई घंटे बाद रोहट से तीन किलोमीटर दूर नहर में बुजुर्ग का शव निकाला गया।
विज्ञापन

कालूपुर निवासी दलबीर सिंह (60) शुक्रवार सुबह साइकिल लेकर अपने घर से घूमने के लिए निकले थे। जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। दलबीर के बेटे कृष्ण ने बताया कि उसका भाई नितिन व मां आशा देवी जब उसके पिता की तलाश को रोहट नहर की तरफ गए तो नहर पर उसके पिता की साइकिल व कपड़े मिले। कपड़ों में ही उनका मोबाइल भी था। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। जिस के बाद रविवार को पुलिस ने नहर में दलबीर सिंह की तलाश शुरू कर दी। दलबीर की साइकिल व कपड़े पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास मिले। ऐसे में पुलिस पश्चिमी यमुना लिंक नहर में उनकी तलाश कर रही थी। हालांकि पुलिस को यह भी नहीं पता था कि बुजुर्ग नहर में डूबा है या नहीं। परिजनों का भी कहना है कि वह तैरना नहीं जानते थे। ऐसे में उनके नहर में नहाने को लेकर संशय है। बाद में रोहट से करीब तीन किलोमीटर दूर बुजुर्ग का शव नहर से निकाल लिया गया।
विज्ञापन

नहर में नहाने उतरा युवक डूबा, तलाश जारी
गोहाना। गांव कटवाल के समीप से गुजर रही जेएलएन नहर में नहाने के लिए उतरा गांव भैंसवाल कलां का एक युवक पानी में डूब गया। वह अपने गांव के दो युवकों के साथ नहाने के लिए आया था। युवक के डूबने की सूचना मिलने पर तहसीलदार व सदर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। प्रशासन ने मोटर बोट मंगवा कर नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है। गांव भैंसवाल कलां निवासी राजीव अपने गांव के ही दो युवकों के साथ गांव कटवाल के समीप से गुजर रही जेएलएन नहर में नहाने के लिए आया था। तीनों युवकों ने नहर में छलांग लगा दी थी। राजीव पानी में डूब गया। साथियों ने उसकी तलाश भी की लेकिन सुराग नहीं लगा। जिस पर परिजनों को बताया गया। जिस पर प्रशासन को अवगत कराया गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार गुलाब पूनिया व सदर थाना एसएचओ संदीप अहलावत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलवाया। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed