{"_id":"5bc8cbc4bdec2269b8462d31","slug":"21539886020-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुल्लाहेड़ी में स्कूल प्राचार्य व स्टॉफ से 12वीं के छात्र ने की अभद्रता, पिता ने भी दे डाली मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुल्लाहेड़ी में स्कूल प्राचार्य व स्टॉफ से 12वीं के छात्र ने की अभद्रता, पिता ने भी दे डाली मारने की धमकी
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव हुल्लाहेड़ी के राजकीय स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र ने बाल सभा में प्राचार्य व शिक्षकों से अभद्रता कर दी। प्राचार्य का आरोप है कि छात्र के पिता ने भी उसका साथ दिया और स्टॉफ को स्कूल से बाहर निकलने पर मारने की धमकी दे डाली। उन्होंने स्कूल स्टॉफ के सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्र के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हुल्लाहेड़ी की प्राचार्य उषा रानी ने पुलिस को बताया कि वीरवार सुबह बाल सभा के दौरान 12वीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल स्टॉफ से अभद्रता की। जब उन्होंने छात्र को डांटा तो उसने प्राचार्य के साथ भी अभद्रता कर दी। जिस पर प्राचार्य ने बच्चे को स्कूल से निकाल दिया और अभिभावक को लेकर आने को कहा। इस पर विद्यार्थी स्कूल से बाहर चला गया। बाद में वह अपने पिता गांव किलोहडद निवासी सतपाल के साथ स्कूल में पहुंचा। स्कूल स्टॉफ ने जब उसके पिता को अभद्रता किए जाने की जानकारी दी तो उसके पिता ने भी अपने बेटे का ही साथ दिया। उसने भी स्कूल स्टॉफ से अभद्रता कर दी। इस पर पुलिस को भी बुलवा लिया गया। साथ ही गांव हुल्लाहेड़ी से पंचायत सदस्यों को स्कूल में बुलवा लिया गया। उनके सामने भी छात्र के पिता ने स्टॉफ सदस्यों को देख लेने की धमकी दे डाली। जिस पर मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने प्राचार्य के बयान पर छात्र व उसके पिता सतपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में सतपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
स्टॉफ सदस्यों व प्राचार्य को स्कूल से बाहर मारने की धमकी
प्राचार्य का आरोप है कि विद्यार्थी व उसके पिता ने सभी के सामने धमकी दी कि स्कूल से बाहर आने पर स्टॉफ सदस्यों व प्राचार्य को जान से मार देगा। जिसके बाद पुलिस को बुलवाया गया था। पुलिस के सामने भी आरोपी धमकी देने बाज नहीं आए।
विज्ञापन
वर्जन
हुल्लाहेड़ी के राजकीय स्कूल में प्राचार्य व स्कूल स्टॉफ से अभद्रता व धमकी देने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत मिली थी। जिस पर मामला दर्ज कर आरोपी छात्र के पिता को काबू कर लिया गया है। छात्र की तलाश में दबिश दी जा रही है।
रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।