फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पुलिस में शिकायत करने पर बाप-बेटे ने पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर की हत्या

पुलिस में शिकायत करने पर बाप-बेटे ने पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर की हत्या

Fri, 24 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस में शिकायत करने पर बाप-बेटे ने पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर की हत्या
पुलिस में शिकायत देने पर पड़ोसी ने बाप-बेटे पर तेजधार हथियार से किया हमला, बेटे की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गन्नौर। बिना कारण परिवार को गालियां देने पर पड़ोसी ने पुलिस को शिकायत दे दी। इस बात से खफा बाप-बेटे ने पड़ोसी पर लाठी व फरसे से हमला कर हत्या कर दी। साथ ही उसके पिता को घायल कर दिया। मृतक के पिता ने मामले की शिकायत खुबडू पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव तेवड़ी निवासी जगदेव ने पुलिस को बताया कि उनका पड़ोसी सोनू 20-25 दिनों से उसे व उसके परिवार को बेवजह गालियां दे रहा था। उन्होंने इस बारे में सोनू को काफी समझाया, लेकिन वह बाज नहीं आया। इससे परेशान होकर उन्होंने 21 अगस्त को खुबडू पुलिस चौकी में शिकायत कर दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी में आने को कहा, लेकिन बारिश की वजह से वह नहीं जा सके। इस दौरान सोनू व उसका पिता महेंद्र फरसा और लाठी लेकर उसके घर में घुस आए और पुलिस में शिकायत देने के चलते उन पर हमला कर दिया। जगदेव ने बताया कि महेंद्र ने उस पर फरसे से हमला कर दिया जिससे घायल हो कर वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद सोनू व महेंद्र ने उसके बेटे सुभाष पर भी लाठी और फरसे से ताबड़-तोड़ वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर मचाने पर सोनू व उसका पिता महेंद्र उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए से भाग गए। हमले में घायल सुभाष व जयदेव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने सुभाष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे खानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल ले जाते हुए सुभाष की मौत हो गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने पड़ोसी बाप-बेटे पर हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में बुजुर्ग के बेटे की मौत हो गई और वह घायल हो गया। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश कुमार, चौकी प्रभारी, खुबडू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed