{"_id":"5b3a79a44f1c1b6d578b466f","slug":"21530558884-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से अनैतिक कार्य करने का आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची से अनैतिक कार्य करने का आरोपी काबू
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल की बच्ची से अनैतिक कार्य करने का आरोपी काबू
सोनीपत। सिटी थाना क्षेत्र की रहने वाली चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनैतिक कार्य करने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदित रहे कि एक महिला ने पुलिस को बताया था कि उसकी चार साल की बेटी गली में खेलते हुए पड़ोसी के घर पहुंच गई थी। जब वह उसे तलाश करते हुए गई तो रिश्ते में बच्ची का दादा लगने वाला व्यक्ति अर्धनग्न अवस्था में बच्ची से गलत हरकत कर रहा था। महिला को देखकर आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।