{"_id":"5a5e53344f1c1b6d268b4cb0","slug":"21516131124-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर को पिस्तौल दिखाकर रोका, परिजनों पर ईंट बरसाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी वर्कर को पिस्तौल दिखाकर रोका, परिजनों पर ईंट बरसाई
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर से पिस्तौल दिखाकर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
वहीं दूसरे पक्ष ने कहा आरटीआई वापस नहीं ली, इसी कारण आंगनवाडी वर्कर के परिजनों ने घर में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज
सोनीपत (ब्यूरो)। धतूरी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से अपने घर जा रही वर्कर को एक युवक ने रास्ते में पिस्तौल दिखाकर रोक लिया। उस युवक ने आंगनबाड़ी वर्कर का हाथ पकड़ लिया तो उसने बचाव के लिए शोर मचा दिया। वहां शोर सुनकर वर्कर के परिजन पहुंच गए, जिनपर आरोपी युवक व उसके साथियों ने मारपीट करने के बाद ईंट बरसा दी। जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर का पति व जेठ घायल हो गए। इस मामले में आंगनबाड़ी वर्कर की ओर से मुरथल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को आंगनबाड़ी वर्कर ने बताया कि जिन्होंने उनपर हमला किया है, वह पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। जिसकी शिकायत सीएम विंडो पर की गई थी, लेकिन उसमें कोई कार्रवाई नहीं होने पर समझौता करना पड़ा था। पुलिस ने गांव के सुनील, देवेंद्र व विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
वहीं सुनील के पिता जनेश्वर ने आंगनबाड़ी वर्कर के परिवार वालों विनोद, प्रमोद, अशोक, प्रशांत पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसमें जनरेश्वर ने कहा है कि वह अपने घर में मौजूद था और उसी समय विनोद घर में आया। उसने दबाव बनाया कि मेरे बेटे सुनील ने उनके खिलाफ आरटीआई लगाई हुई है, उसे वह वापस ले। ऐसा करने के लिए मना किया तो सभी ने मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आए बेटे सुनील के साथ भी मारपीट की गई।