फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एसएचओ को कहा भाईसाहब तो सिपाहियों से पिटवाया

एसएचओ को कहा भाईसाहब तो सिपाहियों से पिटवाया

Wed, 17 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
एसएचओ को कहा भाईसाहब तो सिपाहियों से पिटवाया
एसएचओ को कहा भाईसाहब तो सिपाहियों से पिटवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले की पुलिस पर पिछले कुछ समय से आम लोगों के साथ मारपीट के खूब आरोप लग रहे है तो उनमें कई मामले सही मिलने पर एसपी को कार्रवाई भी करनी पड़ी है। अब ऐसा ही मामला सदर थाने का सामने आया है, जिसमें एक युवक की केवल इतनी गलती थी कि उसने एसएचओ को भाई साहब बोल दिया था। एसएचओ को भाई साहब कहना नागवार गुजरा और युवक की सिपाहियों से धुनाई करा दी। पीड़ित युवक कबीरपुर का रहने वाला है, जिसने एसपी कार्यालय में सदर थाना पुलिस की शिकायत की। जिसपर एसपी ने एएसपी को जांच सौंपी है और इसमें आरोप सही मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
कबीरपुर के रहने वाले भारत भूषण ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका जमीन से जुड़ा पारिवारिक विवाद चल रहा है। उस पारिवारिक विवाद में 9 जनवरी को सुबह के समय वह सदर थाने में पहुंचा था। जब थाने में एसएचओ दलबीर दांगी ने यह पूछा कि भारत भूषण कौन है तो उसने कहा कि मैं हूं भाई साहब। भारत भूषण का आरोप है कि यह सुनते ही एसएचओ का गुस्सा भड़क गया और एसएचओ ने तुरंत ही सिपाहियों को बुला लिया। एसएचओ के कहने पर सिपाही उसे अंदर लेकर चले गए और उसको जमकर पीटा गया। उसने आरोप लगाया कि थाने से उसे शाम को छोड़ा गया, जिसके बाद उसने नागरिक अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल करवाया। उसने मामले में एसपी को शिकायत दी, जिसमें एसपी ने एएसपी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले की जांच एएसपी डीके भारद्वाज को सौंपी गई है। अगर जांच में एसएचओ या कोई पुलिस कर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को लोगों की समस्या का समाधान करना चाहिए, उनके साथ मारपीट का इस तरह का मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है, जिसे वह बखूबी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतेंद्र कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed