फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार के खिलाफ केस दर्ज

रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 02 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार के खिलाफ केस दर्ज
रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने पर नायब तहसीलदार पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। नायब तहसीलदार हवा सिंह पुनिया का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इससे पूर्व नायब तहसीलदार की पावर छीनकर डीसी ने गन्नौर के नायब तहसीलदार को सौंप दी थी। विदित हो कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक महिला ने नायब तहसीलदार हवा सिंह की 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने की ऑडियो पेश की थी। जिसके बाद ऑडियो वायरल हो गया। मामला प्रकाश में आने के बाद डीसी ने नायब तहसीलदार की पावर छीन ली थी। जिसमें बुधवार को पुलिस ने भ्रष्टाचार एक्ट के तहत नायब तहसीलदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी पृथ्वी सिंह ने बताया कि केस की जांच शुरू कर दी गई है, इस मामले में सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed