2000 note exchange: बैंकों में नोट बदलवाने को पहले दिन नहीं उमड़ी भीड़, ग्राहकों से नहीं लिया जा रहा कोई फार्म
सामान्य दिनों की तरह की लोग बैंक में पहुंच रहे थे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के फैसले के बाद लोगों को अपने नोट बदलवाने के लिए 23 मई से 30 सितंबर तक का समय भी दिया है।
विस्तार
देश में दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने फैसले के बाद इसे बदलवाने के लिए लोगों को 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। बैंकों में नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार 23 मई से शुरू हो गई है। हालांकि पहले दिन नोट बदलवाने को लेकर लोगों में ज्यादा दिलचस्पी नजर नहीं आई। सुबह 12 बजे तक इक्का-दुक्का लोग ही बैंक में पहुंच रहे थे।
नोट बदलवा कर लौट रहे वापस
मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक समेत अन्य शाखाओं में लोगों की भीड़ नजर नहीं आए। सामान्य दिनों की तरह की लोग बैंक में पहुंच रहे थे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के फैसले के बाद लोगों को अपने नोट बदलवाने के लिए 23 मई से 30 सितंबर तक का समय भी दिया है। ऐसे में लोगों में नोट बदलवाने को लेकर कोई अफरा-तफरी नहीं है। साथ ही नोट बदलवाने पहुंच रहे लोगों को इस बार कोई पहचान पत्र साथ लेकर जाने की आवश्यकता भी नहीं है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि दो हजार रुपये के नोट को बदलवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को कोई पहचान पत्र नहीं देना है और ना ही कोई फॉर्म भरना है। एक बार में दो हजार रुपये के नोट 20 हजार रुपये तक बदलवा सकते हैं।
अधिकारी के अनुसार
सोनीपत स्थित केनरा बैंक में पहुंचे हरभगवान दास ने बताया कि दो हजार के नोट लंबे समय से मार्केट में दिखाई देने कम हो गए थे। तभी से अंदेशा हो गया था कि इन्हें बंद किया जा सकता है। साथ ही सरकार ने दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए चार माह का समय दिया है। जिससे लोग आसानी से अपने नोट बदलवा सकते हैं। साथ ही बाजार में भी नोट लेने बंद नहीं किए है। जिससे लोगों में किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं है।
बैंकों में भीड़ नहीं दो हजार के नोट बदलवाने वालों की भीड़
सरकार द्वारा आज से बैंकों में दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। हालांकि पहले दिन बैंकों में चंद लोग ही दो हजार का नोट बदलवाने पहुंचे। इसके चलते बैंकों में भीड़ नजर नहीं आई। रूटीन प्रक्रिया से ही दो हज़ार के नोट बदले गए। इसका अलावा ऐसे लोग भी बैंक में पहुंचे, जो दो हजार के नोट अपने खातों में जमा करवाने पहुंचे थे। इनमें अधिकतर बिजनेसमेन थे। बैंकों में दो हज़ार के नोट बदलने को लेकर अलग काउंटर भी बनाये गए हैं। आने वाले दिनों में बैंकों में भीड़ होने की संभावना हैं। पीएनबी के मैनेजर जितेंदर यादव ने बताया कि अभी बैंक में कोई भीड़ नहीं हैं। लोग रूटीन में नकदी जमा करवा रहे हैं। ज्यादा भीड़ होगी तो अलग काउंटर बना दिया जाएगा।