फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 years imprisonment to guilty of raping teenager in Sonipat of Haryana

Sonipat: किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की कैद, 80 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Wed, 10 Aug 2022 10:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Aug 2022 10:02 PM IST
सार

दोषी पर अदालत ने 80 हजार रुपये जुर्माना किया है। वहीं 50 हजार पीड़िता को देने के आदेश हैं। मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। जुर्माना न देने पर पौने दो साल कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
20 years imprisonment to guilty of raping teenager in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने एक किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद और 80 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर पौने दो साल कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के बरेली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 19 मार्च 2021 को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि वह मुरथल क्षेत्र के गांव में परिवार सहित किराए पर रहते हैं। उसने बताया था कि उसकी 16 साल की बेटी 17 मार्च 2021 को संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। शक जताया था कि बेटी का अपहरण किया गया है। पुलिस ने अपहरण व 84 जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को गाजियाबाद से बरामद कर लिया था। उसने पुलिस को बताया था कि यूपी के इलाहाबाद (प्रयागराज) का रोहित उसे बहकाकर ले आया था। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व 4 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी थीं। मामले में इंस्पेक्टर सुदेश की टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित को 8 अप्रैल 2021 को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले की सुनवाई करते हुए एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को 6 पॉक्सो एक्ट में 20 साल कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना, भादंसं की धारा 363 में पांच साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना, 366 में पांच साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना तथा 84 जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में पांच साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सभी सजा एक साथ चलेगी। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। जुर्माना न देने पर पौने दो साल कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed