फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जेल में हत्या में आरोपित बंदी भिड़े, दो घायल

जेल में हत्या में आरोपित बंदी भिड़े, दो घायल

Mon, 15 Apr 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
जेल में हत्या में आरोपित बंदी भिड़े, दो घायल
सोनीपत। जिला कारागार के सुरक्षा वार्ड में बंदियों के दो गुट रविवार सुबह आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनमें जमकर मारपीट हुई। हमले में एक गुट के दो बंदी घायल हो गए औैर वहीं एक को हल्की चोट लगी। जिस पर कारागार में नियुक्त वार्डरों ने बीच-बचाव किया और घायल हुए दो बंदियों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए तो उन्होंने कार्रवाई से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे सुरक्षा वार्ड में बंदियों में झगड़ा हो गया। उस समय बंदियों की गिनती हो रही थी। बताया गया कि मामूली कहासुनी के चलते दोनों गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें खांडा निवासी उत्तम, दिल्ली कैंप निवासी संजय व बिधलान निवासी रवीेंद्र चोटिल हो गए। आरोपियों पर हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों का झगड़ा लूट के मामले में बंद एक बंदी से हुआ था। जिस पर रोहतक व गन्नौर थाना के गांव के रहने बंदी ने में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों के गुट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद उनमें जमकर मारपीट हुई। मारपीट में उत्तम व रवीेंद्र को घायल होने के चलते उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए तो उन्होंने किसी तरह की कोई कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बंदियों के चोटिल होने की जानकारी पुलिस को दी
जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने बताया कि सुरक्षा वार्ड में बंदियों को चोट लगने की जानकारी मिली थी। बताया गया है कि आपस में भिड़ने के चलते उन्हें चोट लगी। जिस पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों के चोट लगने के चलते अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। उनके बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने किसी तरह की कार्रवाई करवाने से मना किया है। अपने स्तर पर जांच की जा रही है।
संदीप कुमार, जांच अधिकारी, कोर्ट काम्पलेक्स चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed