{"_id":"5c79834dbdec224df422eea4","slug":"191551467341-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार निजी स्कूल संचालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार निजी स्कूल संचालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार स्कूल संचालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। लिवान चौक के पास बाइक सवार निजी स्कूल संचालक को डस्टर गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल संचालक की मौत हो गई और उनका भाई चोटिल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गांव जठेड़ी फिलहाल मेप्सको सिटी सोनीपत निवासी बिजेंद्र सिंह गांव जठेड़ी में संत हरिदास स्कूल चलाते थे। वह शुक्रवार सुबह मेप्सको सिटी में अपने भाई भूपेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर गांव जठेड़ी जा रहे थे। जब वह लिवान चौक के पास पहुंचे तो हाईवे की तरफ से आई डस्टर गाड़ी ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बिजेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए और भूपेंद्र को भी हल्की चोट लगी। उसने राहगीरों की मदद से अपने भाई बिजेंद्र को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने भूपेंद्र के बयान पर डस्टर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
---
लिवान चौक के पास हादसे में बाइक सवार निजी स्कूल संचालक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।