फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ऑनर किलिंग : प्रेम प्रसंग में नाबालिग बेटी की कर दी हत्या

ऑनर किलिंग : प्रेम प्रसंग में नाबालिग बेटी की कर दी हत्या

Sat, 06 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
ऑनर किलिंग : प्रेम प्रसंग में नाबालिग बेटी की कर दी हत्या
ऑनर किलिंग : प्रेम प्रसंग में नाबालिग बेटी की कर दी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। गांव बडौली में प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी की हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। बड़ौली की एक किशोरी व खेवड़ा गांव के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते थे। किशोरी की चार दिन पहले मौत हुई तो खेवड़ा के युवक के पिता ने किशोरी की हत्या का परिजनों पर आरोप लगा छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवक फिलहाल किशोरी की मां के साथ दुराचार के प्रयास के मामले में जेल में बंद है, जिस पर 27 सितंबर को घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा हुआ था। वहीं पुलिस व एफएसएल की टीम ने यमुना घाट पर पहुंच सबूत जुटाए हैं। इस मामले को लेकर दोनों गांवों में दिनभर पंचायत चलती रही और मृतका के पक्ष के लोगों ने इसे प्राकृतिक मौत बताया है।
गांव खेवड़ा निवासी रोहताश ने राई पुलिस को सूचना दी कि पड़ोस के गांव बडौली में एक परिवार ने 16 साल की किशोरी की हत्या कर शव को यमुना घाट पर ले जाकर दाह संस्कार कर दिया है। उसका आरोप है कि 2 अक्टूबर की रात को हत्या के बाद 3 अक्टूबर को शव को जलाया गया। इस मामले में पुलिस ने रोहताश की शिकायत पर हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लड़की पक्ष के छह लोगों को नामजद किया है। रोहताश ने बताया कि उसके बेटे का किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और किशोरी की मां ने पहले उसके बेटे पर दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा दिया। अब परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस बडौली गांव पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही यमुना तट पर जाकर शव के अवशेष तलाश करने के साथ ही साक्ष्य जुटाए। यहां एफएसएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के बेटे पर दर्ज है दुष्कर्म के प्रयास का मामला
खेवड़ा गांव निवासी युवक की पड़ोस के गांव बडौली की 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 27 सितंबर का युवक किशोरी के घर घुस गया था। किशोरी की मां ने युवक के खिलाफ अपने साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कर दिया था। इस मामले में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब युवक के पिता ने उसके बेटे को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के परिजन बोले, प्राकृतिक मौत
इस मामले में किशोरी के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की मौत पेट में दर्द होने की वजह से हुई है। उसे पहले बुखार हुआ था। बाद में पेट दर्द के बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने गुपचप तरीके से नहीं, बल्कि गांव के लोगों के बीच संस्कार किया था। वहीं संस्कार भी रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास किया था। परिजनों ने यह भी स्वीकार किया कि जिस युवक के पिता ने आरोप लगाया है उसका बेटा पिछले दिनों उनके घर में घुस आया था। इसमें मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के पास खेवड़ा निवासी रोहताश ने शिकायत दी थी कि उसके बेटे व बड़ौली गांव की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। इस कारण ही लड़की की परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल की टीम ने यमुना तट से भी सबूत जुटाए हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि सच्चाई क्या है। पुलिस जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।
- जितेंद्र कुमार, डीएसपी हेड क्वार्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed