फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अस्पताल से चकमा देकर भागा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अस्पताल से चकमा देकर भागा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 17 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल से चकमा देकर भागा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
सोनीपत। लड़की से छेड़छाड़ की घटना में गिरफ्तारी के बाद बरोदा पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी को स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पिनाना के पास से काबू किया गया। वह गोहाना के सामान्य अस्पताल से भाग निकला था। पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ प्रभारी सत्यवान ने बताया कि गांव आहुलाना निवासी राजकुमार उर्फ राजू पर गांव की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर 7 नवंबर को रात को उसे गिरफ्तार कर लिया था। बरोदा पुलिस राजकुमार को 8 नवंबर को मेडिकल परीक्षण के लिए बरोदा रोड स्थित सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंची थी। आरोपी को आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, जहां मरीजों की भीड़ लगी थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर राजकुमार पुलिस कर्मियों से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को स्पेशल स्टाफ की टीम एएसआई बिजेंद्र के नेतृत्व में गांव पिनाना के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पुलिस कस्टडी से भागा राजकुमार बोहला की तरफ से आने वाला है। जिस पर पुलिस ने अपना झाल बिछा दिया था। इसी बीच आरोपी बोहला मोड़ पर पिनाना के पास पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed