फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाइक ठीक से चलाने के लिए कहने पर मारी थी युवक को गोली, उपचार के दौरान दम तोड़ा

बाइक ठीक से चलाने के लिए कहने पर मारी थी युवक को गोली, उपचार के दौरान दम तोड़ा

Wed, 31 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बाइक ठीक से चलाने के लिए कहने पर मारी थी युवक को गोली, उपचार के दौरान दम तोड़ा
बाइक ठीक से चलाने को कहा तो मार दी युवक को गोली, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र के गांव नैना ततारपुर में बाइक ठीक से चलाने के लिए कहने पर युवक को गोली मारी थी, घायल युवक ने रोहतक के पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मृतक के पिता के बयान पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव नैना ततारपुर निवासी राहुल (22 ) सोमवार देर शाम करीब आठ बजे अपने घर के सामने गली में पंचायत की बैंच पर बैठा था। जहां गांव का अंकित अपने दो साथियों के साथ बाइक पर पहुंचा। बाइक अंकित चला रहा था, जिसका पहिया राहुल के पैर से टकरा गया। जिस पर राहुल ने अंकित को ठीक से बाइक चलाने के लिए कहा तो अंकित ने तैश में आकर राहुल को गोली मार दी और अपने साथियों के साथ फरार हो गया। गांव के लोग घायल राहुल को लेकर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपित अंकित व उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था राहुल, नहीं जानता था आरोपी को
गांव नैना ततारपुर में गोली लगने से दम तोड़ने वाला राहुल अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। राहुल के पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजारा करते है। वहीं गांव के सरपंच ने बताया कि आरोपी अंकित का परिवार 14 साल पहले गांव से शहर में जाकर रहने लगा था। राहुल व अंकित एक-दूसरे जानते भी नहीं। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान बाइक सवार तीनों आरोपियों ने शराब पी रखी थी, जो खुद को बड़ा बदमाश बताकर धमकी दे रहे थे। राहुल के टोकने पर उसे भी गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैना ततारपुर में युवक लगने से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता के बयान पर अंकित व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नवीन कुमार, प्रभारी मोहाना थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed