फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फेसबुक पर दोस्ती कर बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो क्लिप भी बनाई

फेसबुक पर दोस्ती कर बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो क्लिप भी बनाई

Tue, 26 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म,  वीडियो क्लिप भी बनाई
फेसबुक पर दोस्ती कर बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गन्नौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर उससे फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म करने और वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे बस स्टैंड में जान से मारने की धमकी भी दी। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में 21 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को बताया कि वह सोनीपत से पढ़ाई कर रही थी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी फेसबुक पर उसकी दोस्ती गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले दीपक नाम के युवक से हुई थी। वह पहलवानी करता है। फेसबुक पर दोस्ती के बाद उनकी बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिन बाद युवक ने उसे झांसे में लेकर बुला लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बना ली। उसके बाद से आरोपी वीडियो क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा है। लगातार शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने युवक के पास आने से मना कर दिया। इस पर जब वह बस स्टैंड पर खड़ी थी तो आरोपी ने वहां पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों की मदद से वह महिला थाना में पहुंची और पुलिस को शिकायत को दी। युवती के बयान पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई मुकेश कुमारी की टीम ने आरोपी दीपक को सोमवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

---
युवती ने फेसबुक पर दोस्ती कर झांसे में लेकर दुष्कर्म करने की शिकायत दी है। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी और उसे वायरल करने की धमकी देकर वह करीब डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा है। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमारी, जांच अधिकारी, महिला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed