फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   थाने में समझौता, ससुराल में फिर से मारपीट

थाने में समझौता, ससुराल में फिर से मारपीट

Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
थाने में समझौता, ससुराल में फिर से मारपीट
थाने में समझौता, ससुराल में फिर से मारपीट
विज्ञापन

खरखौदा। गांव खांडा की महिला ने ससुराल पक्ष की महिलाओं पर उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि थाना से समझौते के बाद वह घर गई थी। उसके साथ फिर से मारपीट की गई।

गांव खांडा निवासी ममता ने पुलिस को बताया कि सात वर्ष पहले उसकी शादी खांडा निवासी रणबीर के साथ हुई थी। उसके पति के साथ उसका विवाद चल रहा था। जिसके कारण वह एक माह से अपने मायके सांपला में रह रही थी। उसने थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी थी। जिस पर उसे थाने में बुलाया गया था। वहां हुए फैसले के बाद उसे ससुराल भेज दिया गया। ससुराल पहुंचकर उसने जब अपने पति से जरूरी कागजात मांगे तो उसने कागजात देने से मना कर दिया और कहा कि पंचायत बुलाकर फिर उसे कागजात देगा। इसके कुछ देर बाद वह घर के बाहर बैठ गई। इसी दौरान ससुराल पक्ष की बाली, रेखा, गीता, नारो व पहाडो वहां पर आ गई। ससुराल पक्ष से कुछ अन्य लोग भी वहां थे। जिनके कहने पर ससुराल पक्ष की महिलाओं ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। महिलाएं कह रही थी कि वह पंचायत में खड़ी होकर माफी मांगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed