फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पांच किसानों की मोटर चोरी, सिंचाई प्रभावित

पांच किसानों की मोटर चोरी, सिंचाई प्रभावित

Mon, 27 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पांच किसानों की मोटर चोरी, सिंचाई प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा शहर के सटे ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के पांच ट्यूबवेल से चोर मोटर चोरी कर ले गए। किसानों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली के गांव निलौठी निवासी सतप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसका भाई कर्मबीर खरखौदा शहर से सटी जमीन पर किसानी करते हैं। उनके साथ ही खरखौदा निवासी सुरेश, खांडा निवासी जयप्रकाश व झरोठ निवासी कृष्ण का खेत है। सतप्रकाश ने बताया कि सभी किसानों ने अपने खेत में ट्यूबवेल लगा रखा हैं। जिससे खेतों की सिंचाई की जाती है। किसान ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को चोर उनके खेतों में लगे ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ले गए। चोरों के मोटर चोरी करने के चलते उनकी सिंचाई भी प्रभावित हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गेहूं की फसल में कोरबा (पहला पानी) देने का समय है। ऐसे में मोटर चोरी होने से उनके ट्यूबवेल ठप हो गए हैं। जिससे किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। उन्होंने जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि चोरी के बारे में शिकायत मिली थी। जिस पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed