{"_id":"5b5629684f1c1b4b748b6a56","slug":"171532373352-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार 34 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, यूनिवर्सिटी के छात्रों को देता था नशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली बार 34 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, यूनिवर्सिटी के छात्रों को देता था नशा
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पहली बार 34 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, यूनिवर्सिटी के छात्रों को देता था नशा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले में चूरापोस्त, चरस और अफीम तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन पहली बार पुलिस ने 34 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को पकड़ा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तस्कर यूनिवर्सिटी में छात्रों को यह नशा सप्लाई करने आया था। आरोपी को 34 ग्राम हेरोइन के साथ बारोटा से काबू किया गया। उसकी पहचान अंबाला की परशुराम कॉलोनी निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसटीएफ में नियुक्त एसआई नरेश कुमार टीम के साथ रविवार देर रात गश्त कर रहे थे। जब वह बारोटा के पास पहुंचे तो सूचना मिली कि एक युवक यूनिवर्सिटी के छात्रों को हेरोइन की सप्लाई करने आने वाला है। जिस पर टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। टीम को बारोटा स्थित यूनिवर्सिटी के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। टीम ने उसे काबू कर लिया। युवक ने अपनी पहचान प्रिंस के रूप में दी। एसटीएफ ने डीएसपी राहुल देव को मौके पर बुलवाकर उनके सामने आरोपी की तलाशी ली। तलाशी में आरोपी के पास से 34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उसने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह हेरोइन दिल्ली से लेकर आता था। बाद में उसे मोटा मुनाफा कमाकर सप्लाई करता था। पुलिस उससे हेरोइन बेचने वालों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
---
छात्रों में बांट रहा है नशा
एसआई नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी छात्रों को नशा बांट रहा है। उसने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वह सोनीपत व कुरुक्षेत्र विवि के छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने आया था। वह छात्रों को उनकी डिमांड के अनुसार हेरोइन सप्लाई करता था। इतना ही नहीं आरोपी ने मुरथल क्षेत्र के होटल के साथ ही अंबाला शहर में भी हेरोइन सप्लाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
---
हेरोइन का नशा करने वाले छात्रों का पता लगाएगी पुलिस
पुलिस टीम अब हेरोइन का नशा करने वाले छात्रों का पता लगाएगी। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी कि वह किसे हेरोइन की सप्लाई करता था। इसमें विवि के छात्रों को नशा सप्लाई का खुलासा होने के बाद पुलिस उनके बारे में खासकर बारीकी से जानकारी जुटाई जाएगी। जिससे देश की युवा पीढ़ी को इस नशे की गिरफ्त से निकालने का प्रयास किया जा सके।
---
जिंदल विवि में पहले हो चुका नशा तस्करी का भंडाफोड़
एसटीएफ के हत्थे चढ़े आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला है कि वह सोनीपत के एक विवि के छात्रों को हेरोइन देने आया था। इससे पहले सीआईए स्टाफ ने ओपी जिंदल विवि में मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा किया था। सीआईए ने विवि के चार छात्रों को 24 सितंबर, 2017 को कुमासपुर के पास से काबू किया था। लॉ डिपार्टमेंट के छात्रों से एक किलो चरस मिली थी। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी कनिष्क व अंकित, पंचकूला निवासी आदित्य व दिल्ली के द्वारका स्थित वृदांवन निवासी सरीश के रूप में हुई थी। वह इनोवा गाड़ी में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से चरस लेकर आए थे। उन्होंने भी विवि में ही चरस सप्लाई की बात कबूल की थी। इतना ही नहीं थोक में चरस का कारोबार करने के आरोपी हिमाचल के कुल्लू के गांव मुलाना निवासी राजू को पकड़ा था। जिसकी गिरफ्तारी के बाद चार अन्य छात्रों के नाम सामने आए थे।
---
बारोटा के पास हेरोइन के साथ युवक को काबू किया गया है। उसने विवि के छात्रों को नशा तस्करी करना कबूल किया है। छात्रों के बारे में पता लगाया जाएगा। युवा पीढ़ी को नशा से बचाने के लिए हर संभव पहल की जाएगी।
- राहुल देव, डीएसपी एसटीएफ