फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एक साल पहले हुए झगड़े की रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, साथी पर मामला दर्ज

एक साल पहले हुए झगड़े की रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, साथी पर मामला दर्ज

Sun, 01 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एक साल पहले हुए झगड़े की रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, साथी पर मामला दर्ज
रंजिश में युवक की चाकू मारकर साथी ने की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव बली-ब्राह्मणान में यूपी के कैराना से मजदूरी करने आए युवक ने अपने साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे एक साल पहले कैराना में हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। हालांकि दोनों में पैसों का लेन-देन भी था। जिसके चलते उनमें कहासुनी की शुरुआत हुई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची गोहाना सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
यूपी के गांव कैराना का मोबिन (21) सप्ताह भर पहले अपने साथियों के साथ गांव बली ब्राह्माणान आया था। यहां निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। उसके साथी कैराना के ही साबिर, उमर, सादिक व शराफत भी मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात को मोबिन का पिता यामीन बेटे के पास आया था। रात को सभी छत पर सो गए। वहीं मोबिन व शराफत नीचे आकर सो गए। यामीन ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे उसे मोबिन के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो वह अन्य के साथ नीचे आया। उसने देखा कि शराफत व मोबिन आपस में लड़ाई कर रहे है। इसी बीच शराफत ने मोबिन के सीने में चाकू से वार कर दिया। हमले में मोबिन घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर शराफत वहां से फरार हो गया। वह मोबिन के साथी मजदूरों की मदद से उसे लेकर गोहाना के सामान्य अस्पताल में पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मोबिन को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने यामीन के बयान पर शराफत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। उसके पिता के बयान पर उसके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या का कारण पहले हुए झगड़े की रंजिश व पैसों का लेनदेन बताया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई कप्तान सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed