{"_id":"5b280a374f1c1bda6e8b8c28","slug":"171529350711-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीआई के पेंटर से 10 हजार व मोबाइल लूटा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीडीआई के पेंटर से 10 हजार व मोबाइल लूटा, दो गिरफ्तार
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीडीआई के पेंटर से 10 हजार व मोबाइल लूटा, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल/सोनीपत। जीटी रोड स्थित मुरथल फ्लाईओवर के पास दो युवकों ने टीडीआई, मुरथल के पेंटर को काबू कर उससे 10 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव मुरथल निवासी दीपक व मुरथल की आरके कालोनी का रहने वाला अजय है। उनके कब्जे से नौ हजार व मोबाइल बरामद किया गया है।
मूलरूप से यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव कसौली निवासी विजयपाल ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है। वह फिलहाल टीडीआई मुरथल में काम कर रहा है और यहीं रहता है। वह रविवार को राशन का सामान लेने के लिए पैदल ही मुरथल की तरफ जा रहा था। जब वह फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो इसी दौरान झाड़ियों से दो युवक निकलकर बाहर आए और उससे मारपीट कर 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन ले गए। जिस पर उसने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच कर रहे एसआई कुलदीप सिंह की टीम ने इस मामले में दीपक व अजय को मुरथल फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट का विजयपाल का मोबाइल फोन व नौ हजार रुपये बरामद कर लिए है। आरोपियों ने बताया कि एक हजार रुपये उन्होंने खर्च कर दिए। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
---
लूटपाट की शिकायत मिली थी। जिस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है। उनसे लूटी गई नकदी व मोबाइल बरामद कर लिया है।
एसआई कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।