फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो काबू

हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो काबू

Mon, 19 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। हाईवे पर लोगों को लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आदर्श नगर सोनीपत निवासी सोनू उर्फ पंजाबी व पटेल नगर निवासी आशीष है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, चोरी गई इक्को गाड़ी व लूटे गए पांच मोबाइल बरामद किए है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
स्पेशल स्टाफ सेक्टर-3 प्रभारी एसआई सत्यवान सिंह ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एएसआई अशोक के नेतृत्व में एचसी अनिल, सिपाही पवन, देवेंद्र व प्रवीण रविवार को हाईवे पर गश्त कर रहे थे। जब वह कुमासपुर चौक पर पहुंचे तो उन्हें इक्को सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाए दिए। पुलिस को देखकर जब वह भागने लगे तो शक बढ़ गया। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। युवकों ने अपनी पहचान सोनू व आशीष के रूप में दी। युवकों की तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद किया गया। आरोपियों ने हाईवे पर लूटपाट की वारदात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 3 मार्च को कुंडली बार्डर से गांव ताजपुर निवासी सुनील को लिफ्ट दी थी। बाद में चाकू के बल पर उसका एटीएम लेकर लड़सौली से 15 हजार रुपये निकाले थे। बाद में मुरथल के पास आकर उसका मोबाइल फोन छीनकर उतार दिया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से सुनील का लूटा गया मोबाइल सहित पांच मोबाइल बरामद किए गए। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली से चोरी की गई गाड़ी में करते थे वारदात
आरोपियों ने पुलिस को शुरुआती पूछताछ में बताया कि उनसे बरामद इक्को गाड़ी को उन्होंने 28 फरवरी को दिल्ली के आजादपुर से चोरी किया था। इसी में वह लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपी सोनू व आशीष का आपराधिक रिकार्ड रहा है। इसमें सोनू पर वर्ष 2002 में हत्या व 2016 में चोरी का मामला दर्ज हो चुका है। वहीं आशीष पर चोरी के छह मामले दर्ज है। जिसमें गुरुग्राम, दिल्ली, अंबाला व सोनीपत से कार चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हाईवे पर लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी। जिससे अन्य वारदात सुलझ सके।
सत्यवान सिंह, प्रभारी स्पेशल स्टाफ सेक्टर-3 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed