फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   17 million in police uniform rob mastermind arrested, sonipat, crime

पुलिस की वर्दी में 17 लाख लूटने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Sun, 11 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 11 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में गांव लहराड़ा के नजदीक हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी से 17 लाख 56 हजार रुपये लूटने के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संदीप गांव बैंयापुर का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि आठ दिसंबर को संदीप गोयल निवासी मिर्च मंडी, सोनीपत ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह कार में सवार होकर बिजनेस के लिए पैसे लेकर नरेला से सोनीपत आया था। उसने लहराड़ा के नजदीक पैसे अपने रिश्तेदार को देने थे। उसी समय दो युवक पुलिस की वर्दी में आए और 17 लाख 56 हजार रुपये छीनकर ले गए। पुलिस ने संदीप के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना सदर प्रभारी रमेश कुमार ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में शामिल आरोपी संदीप निवासी बैंयापुर को शुक्रवार शाम ककरोई रोड से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने षड्यंत्र रचकर अपने दो अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेशकर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकेे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed