फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ति ने बेटे की हत्या का सरपंच पत्नी पर लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ति ने बेटे की हत्या का सरपंच पत्नी पर लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fri, 25 Jan 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
ति ने बेटे की हत्या का सरपंच पत्नी पर लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पिता ने बेटे की हत्या का सरपंच पुत्रवधू पर लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/सोनीपत। गांव पीपली की सरपंच गीता देवी के घर में दो दिन पहले हुए धमाके के बाद छत गिरने से हुई पति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में वीरवार को पुलिस ने सरपंच गीता पर ही पति की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरपंच पति रवींद्र के पिता ने पुत्रवधू पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी पुत्रवधू ने ही बेटे की हत्या की है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
गांव पीपली निवासी बलबीर के साथ सैकड़ों ग्रामीण वीरवार को खरखौदा थाना पहुंचे और पुलिस को सरपंच गीता के खिलाफ शिकायत दी। सरपंच पति रवींद्र के पिता बलबीर ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गीता ने ही उसके बेटे की हत्या का षड्यंत्र रच कर वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं घर में रखी नकदी और जेवरात भी गायब हैं। इस बारे में जब परिजनों ने गीता से जानकारी लेनी चाही, तो उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया। जिस पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। परिजनों का यह भी कहना है कि आखिर रवींद्र उस कमरे में अकेला क्यों सोया हुआ था और पूरे मकान में उसके ही कमरे की छत कैसे गिरी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। इसमें संभव है कि आग लगाकर धमाका किया गया है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
गांव पीपली में सोमवार की रात सरपंच गीता देवी के घर में बाहर की तरफ बने कमरे में उनके पति रवींद्र अकेले सो रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे बाहर वाला कमरा अचानक जोरदार धमाके के साथ ढह गया था। इसके मलबे में गीता का पति रवींद्र दब गया था। मलबे में दबे रवींद्र को बाहर निकाल खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया था। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बताया गया था कि पति को बचाने के प्रयास में सरपंच के हाथ पर चोट के साथ चेहरे भी चोट लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे का इस प्रकार गिरना संदेह बढ़ा रहा था। कमरे की दोनों दीवारों का इस प्रकार भरभरा कर छत सहित नीचे आ गिरने की बात किसी को हजम नहीं हो रही थी। इस मामले में एएसपी अर्पित जैन व थाना प्रभारी राजीव कुंडू मौके पर पहुंचे थे। जब बम जैसे धमाके के बाद छत गिरने की बात कही गई, तो तुरंत बम निरोधक दस्ता, एफएसएल व डॉग स्क्वायड भी बुलवाया गया था। काफी देर तक तीनों टीमों के सदस्यों ने वहां जांच की, लेकिन बम फटने जैसे कोई सबूत टीम को नहीं मिला था। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने साफ किया था कि इसमें विस्फोटक प्रयोग नहीं किया गया है। यह हादसा हो सकता है।

---
मृतक रवींद्र के पिता की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने अपनी पुत्रवधू गीता सरपंच पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस अब नए सिरे से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
राजीव कुंडू, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed