फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गाड़ी व पांच लाख की नकदी लूट के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

गाड़ी व पांच लाख की नकदी लूट के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Sun, 16 Dec 2018 12:43 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी व पांच लाख की नकदी लूट के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
लूट के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरोदा (सोनीपत)। थाना बरोदा पुलिस ने गन प्वाइंट पर फॉरच्यूनर गाड़ी व पांच लाख रुपये की नकदी लूटने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी रोहतक के गांव कारोर का रहने वाला सोमबीर है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले को लेकर 11 सितंबर को गोहाना के विष्णु नगर निवास सौरभ ने थाना बरोदा पुलिस को बताया था कि वह सिद्धी विनायक पेट्रोल पंप के सामने अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी रोक कर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे गाड़ी व 5 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। बरोदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में भैंसवान चौकी प्रभारी चांद सिंह ने आरोपी सोमबीर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी ने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोमबीर ने गोहाना निवासी सुनील उर्फ चून, रोहतक के गांव भाली निवासी खब्बा व झज्जर के गांव कहल्पा निवासी बसंती के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना कबूला है। कुख्यात सुनील उर्फ चून के साथी उसकी हादसे में मौत की बात कबूल चुके हैं। अब पुलिस अन्य आरोपियों का पता लगा रही है। चौकी प्रभारी चांद सिंह ने बताया कि फॉरच्यूनर गाड़ी व पांच लाख लूट के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जल्द उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed