फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑनर किलिंग की शिकायत पर पुलिस ने चिता से उठाया शव

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑनर किलिंग की शिकायत पर पुलिस ने चिता से उठाया शव

Wed, 31 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑनर किलिंग की शिकायत पर पुलिस ने चिता से उठाया शव
ऑनर किलिंग के शक में पुलिस ने चिता से उठाया शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। कंवाली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत हो गई। परिजन मंगलवार सुबह किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट पहुंचे, लेकिन उसी समय वहां खरखौदा थाना पुलिस पहुंच गई। खरखौदा पुलिस ने ऑनर किलिंग की सूचना मिलने पर चिता से शव उठवाकर कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया है और किशोरी का बिसरा मधुबन जांच के लिए भेजा गया है। बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।
गांव कंवाली में 17 वर्षीय एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और परिजन मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेकर चले गए। इस दौरान ही खरखौदा पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी की हत्या करके उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुंडू व झरोठ चौकी प्रभारी सुमेश त्यागी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ गांव के शमशान घाट में पहुंचे। जहां पर परिजनों ने किशोरी के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए चिता पर रखा हुआ था। पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को बीच में रोककर शव को अपने कब्जे में लिया और उसके परिजनों से किशोरी की मौत के कारण को लेकर पूछताछ की गई। पहले परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी को सोमवार की रात लगातार उल्टियां लगी और इस कारण ही उसकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस के लगातार पूछताछ करने पर बताया गया कि उनके सोने के बाद किशोरी के स्प्रे की दवाई पीने के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हास्पिटल भेज दिया। जहां उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं किशोरी का बिसरा रखवाकर मधुबन भिजवाया गया है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

किशोरी की मौत होने पर परिजन अंतिम संस्कार करने गए थे, लेकिन किसी से सूचना मिली थी कि उसे मारा गया है। इस कारण ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसका बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजीव कुंडू, एसएचओ खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed