फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नहर में व्यक्ति का गर्दन कटा शव मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

नहर में व्यक्ति का गर्दन कटा शव मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 30 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नहर में व्यक्ति का गर्दन कटा शव मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज
शव की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव दुभेटा के पास से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू नहर में एक व्यक्ति का गर्दन कटा हुआ शव मिला है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को गांव कासंड़ी निवासी जयपाल उर्फ पाला चौकीदार ने जानकारी दी कि वह अपने गांव से दुभेटा के लिए किसी निजी कार्य से जा रहा था। जब वह गांव के समीप से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू नहर पर पहुंचा तो उससे नहर में एक व्यक्ति का गर्दन कटा शव मिला। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष है। किसी ने व्यक्ति को मारकर यहां पर डाल दिया है। शव की पहचान न हो, उससे खुर्द-बुर्द करने के लिए उसकी गर्दन को काटा गया है। पुलिस ने चौकीदार जयपाल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के गांव में पूछताछ के साथ गुमशुदा व्यक्तियों की सूची की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed