{"_id":"5d1cf6278ebc3e3cdb33275b","slug":"156217908811-sonipat-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास तीन छात्रों को चाकुओं से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
थाने के पास तीन छात्रों को चाकुओं से गोदा
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के रेलवे स्टेशन के पास हमलावरों ने पहले आईटीआई के एक छात्र व उसके कुछ देर बाद कोचिंग सेंटर जा रहे दो छात्रों को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिनमें से आईटीआई के छात्र पर सीने में दिल के पास चाकू से वार किया गया है। जिससे उसकी हालत गंभीर है। वहीं दो अन्य कोचिंग छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। आईटीआई के छात्र का खानपुर, मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पानीपत के समालखा स्थित पंचवटी कालोनी का रहने वाला राहुल शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पढ़ाई करता है। बुधवार को वह समालखा से ट्रेन में सवार होकर सोनीपत आ रहा था। इसी दौरान ट्रेन में उसकी एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब वह रेलवे स्टेशन से बाहर आया था तो अचानक कुछ हमलावरों ने उसे घेर लिया और बेल्ट से उसकी पिटाई करने लगे। इसी दौरान हमलावरों ने चाकू से उस पर वार कर दिए। एक चाकू युवक के सीने में जा लगा। साथ ही उसके हाथों पर भी चाकू मारे गए हैं। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। छात्र को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे खानपुर रेफर कर दिया।
घटना के 20 मिनट बाद कुछ हमलावरों ने कोचिंग सेंटर के छात्र गांव भोगीपुर निवासी सागर के सिर में चाकू मार दिया और जब उसका साथी छात्र गांव भोगीपुर निवासी आशीष बीच-बचाव करने लगा तो हमलावरों ने दोनों को बेेल्ट से पीटना शुरू कर दिया और आशीष को भी चाकू मार दिया। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो हमलावर भाग गए। उनके अन्य साथी उन्हें लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां सागर व आशीष को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सरेआम चाकू मारने से फैली सनसनी
रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह हुई घटना से सनसनी फैल गई। सरेआम हुई चाकूबाजी से लोगों में भय का माहौल था। महज 20 मिनट में हुई दो वारदात को लेकर लोगों ने कहा कि पुलिस को अपराध रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
आरपीएफ-जीआरपी थाने से चंद कदम दूर हुई वारदात
रेलवे स्टेशन के पास जहां चाकूबाजी की दो वारदात हुई हैं वह जीआरपी व आरपीएफ थाने से चंद कदम दूर थी। साथ ही सिविल लाइन थाना भी 500 मीटर की दूरी पर है। घटना के सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई है। आरपीएफ व जीआरपी के जवान भी स्टेशन पर तैनात रहते है। उसके बावजूद हमलावर दो वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
रेलवे स्टेशन के पास चाकू मारकर छात्रों को घायल करने की सूचना मिली है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन।