फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   यूपी के बदमाश वाजिद उर्फ काला की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी भी गिरफ्तार

यूपी के बदमाश वाजिद उर्फ काला की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी भी गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
यूपी के बदमाश वाजिद उर्फ काला की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी भी गिरफ्तार
कुंडली (सोनीपत)। गांव मल्हा माजरा के पास ईंट-भट्ठे पर हुई यूपी के कुख्यात बदमाश वाजिद उर्फ काला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी दूसरी पत्नी अफसाना को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक दिन पहले मामले में बागपत के गांव राठोडा निवासी दीपक उर्फ धोनी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाया था। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां दीपक को दो दिन के रिमांड पर लिया है। यूपी के सहारनपुर की अफसाना को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में फरार तीसरे आरोपी मेरठ के गांव लखीपुरा निवासी मुस्ताक की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि 4 मई को सुबह मल्हा माजरा के पास रजवाहे में एक युवक का शव मिला था। उसकी सिर व चेहरे पर चोट मारकर हत्या की गई थी। शव के बारे में बताया गया था कि वह यूपी के जिला शामली के गांव कांधला का रहने वाला इस्लाम था। वह मल्हा माजरा स्थित वैश्य भट्ठे पर काम करता था और एक साल से अपनी पत्नी अफसाना व डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ भट्ठे पर रह रहा था। वह 3 मई की रात को भट्ठे पर काम करने वाले मेरठ के गांव लखीपुरा निवासी मुस्ताक व बागपत के गांव राठोडा निवासी दीपक उर्फ धोनी के साथ बाइक पर सवार होकर गया था। इस्लाम की पत्नी व डेढ़ वर्षीय बेटा भी रात से ही गायब थे। पुलिस ने भट्ठा मालिक नरेला निवासी अनूप गर्ग के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। बारोटा चौकी पुलिस ने जांच की तो इस्लाम की पहचान गलत मिली थी। बुधवार शाम को बारोटा चौकी प्रभारी रमेश चंद की टीम ने दीपक उर्फ धोनी को गिरफ्तार लिया था। तब खुलासा हुआ था कि हत्या मुजफ्फरनगर के गांव जंधेड़ी के रहने वाले वाजिद उर्फ काला की हुई थी। वाजिद यूपी पुलिस का कुख्यात बदमाश था और उस पर कैराना थाना में 50 हजार रुपये समेत अन्य थानों का डेढ़ लाख रुपये का इनाम था। दीपक ने बताया कि उसका अफसाना से प्रेम प्रसंग हो गया था। वाजिद अक्सर उससे मारपीट करता था। उसके कहने पर ही उसने अपने साथी मुस्ताक के साथ मिलकर वाजिद की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां दीपक को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं अफसाना को जेल भेज दिया गया। अफसाना का डेढ़ वर्षीय बेटा फिलहाल दीपक के परिजनों के साथ रह रहा है।
विज्ञापन

मल्हा माजरा के पास रजवाहे में मिला शव यूपी के कुख्यात बदमाश वाजिद उर्फ काला का था। उसकी हत्या के मामले में उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गिरफ्तार दीपक को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश, चौकी प्रभारी, बारोटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed